{"_id":"6a7efddc97a822bcd5073965","slug":"high-alert-on-independence-day-strict-surveillance-at-delhi-borders-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-126261-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, दिल्ली सीमा पर कड़ी निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्वतंत्रता दिवस पर हाई अलर्ट, दिल्ली सीमा पर कड़ी निगरानी
Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Fri, 14 Aug 2026 05:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर बहादुरगढ़ में हाई अलर्ट घोषित किया गया। दिल्ली समेत अन्य सीमा क्षेत्रों में सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस अधिकारियों की निगरानी में लगातार गश्त जारी है।
थानों, पीसीआर, पीआरवी और खुफिया एजेंसियों को सक्रिय किया गया है। पुलिस हर इनपुट की गंभीरता से जांच कर रही है। हरियाणा-दिल्ली सीमा पर सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात हैं। दिल्ली में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी लगाई गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे होने के कारण बहादुरगढ़ पहले से ही संवेदनशील रहा है। पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा ने बताया कि शहरी इलाकों में भी सघन निगरानी रखी जा रही है। सभी पुलिसकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
होटल, रेस्टोरेंट और सघन आबादी वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होटल में ठहरने वाले लोगों की चेकिंग और रजिस्टर की जांच हो रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में दिल्ली से सटे 14 बॉर्डरों पर नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित है, और हरियाणा व दिल्ली पुलिस दोनों मिलकर हर गाड़ी की गहनता से जांच कर रही हैं। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही, जहां जीआरपी और रेलवे पुलिस ने गश्त कर संदिग्धों के सामान की तलाशी ली।