फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sanitation workers' strike continued for the ninth day in Bahadurgarh.

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में नौवें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल

Fri, 14 Aug 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Aug 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continued for the ninth day in Bahadurgarh.
फोटो-57: बहादुरगढ़ में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी। संवाद
बहादुरगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर प्रदेशभर में जारी राज्यव्यापी हड़ताल के तहत शुक्रवार को बहादुरगढ़ नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल नौवें दिन भी जारी रही।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 13 मई को सफाई कर्मचारियों व अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय व सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा 17 मांगों पर सरकार और कर्मचारी नेताओं के बीच बनी सहमति का पत्र जारी करना शामिल है। कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई पत्र जारी नहीं किया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ इकाई के धरने की अध्यक्षता प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, कैशियर मुकेश दरोगा, वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम, महिला उप प्रधान ऊषा देवी, सह सचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक, इंद्रमल, जय भगवान, सुनीता आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed