फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   A message of unity was conveyed by forming a human chain.

Jhajjar-Bahadurgarh News: मानव शृंखला बनाकर एकता का संदेश दिया

Fri, 14 Aug 2026 04:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 14 Aug 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
A message of unity was conveyed by forming a human chain.
फोटो 88: तिरंगा यात्रा निकालती जसौर खेड़ी के राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राएं। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। जसौर खेड़ी के राजकीय महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत कार्यक्रम हुए। छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मानव शृंखला बनाकर एकता, राष्ट्रभक्ति और एकजुटता का संदेश दिया।
विज्ञापन

एनएसएस प्रभारी डॉ. सुनैना ने छात्राओं को राष्ट्रीय ध्वज की जानकारी दी। उन्होंने 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस की जानकारी दी। डॉ. सुनैना ने भारत विभाजन की त्रासदी और विस्थापितों की पीड़ा से अवगत कराया। उन्होंने 'तमस' जैसे साहित्यिक कार्यों को पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने राष्ट्र निर्माण के लिए एकता और सद्भाव मजबूत करने का संकल्प लेने को कहा।
विज्ञापन

इसके बाद महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ ने तीज महोत्सव आयोजित किया। छात्राओं ने मेहंदी लगाई और लोकगीत प्रस्तुत कर उत्सव की खुशी साझा की। इस अवसर पर डॉ. पूनम, डॉ. सुनील और डॉ. अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed