Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jhajjar/Bahadurgarh News
›
grand Tiranga Yatra was held in Jhajjar under the leadership of DC Varsha Khangwal; thousands of citizens waved the national flag.
{"_id":"6a7ed08cbaa709fbed0c77ee","slug":"video-grand-tiranga-yatra-was-held-in-jhajjar-under-the-leadership-of-dc-varsha-khangwal-thousands-of-citizens-waved-the-national-flag-2026-08-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों नागरिकों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर में डीसी वर्षा खांगवाल की अगुवाई में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, हजारों नागरिकों ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत झज्जर शहर में शुक्रवार की सुबह तिरंगा यात्रा निकली। तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में रंग दिया। देश प्रेम के साथ ही नारी सशक्तिकरण के संदेश के साथ हर घर तिरंगा अभियान की अगुवाई जिला की महिला अधिकारियों ने की।
डीसी वर्षा खांगवाल व डीसीपी धारणा यादव के नेतृत्व में जिला सैनिक बोर्ड स्थित शहीद स्मारक से शुरू हुई विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए नागरिकों के जोश, देशभक्ति के गीतों और ‘भारत माता की जय’ के नारों से शहर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।
डीसी वर्षा खांगवाल ने कहा कि तिरंगा केवल एक राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगे के साथ करोड़ों भारतीयों की भावनाएं और देश के वीर सपूतों के बलिदान की गौरवगाथा जुड़ी हुई है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्र के प्रति सम्मान, एकता तथा जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।