{"_id":"6a7dae4c99a9d3331507c103","slug":"video-the-strike-by-jhajjar-sanitation-workers-continued-for-the-eighth-day-2026-08-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"झज्जर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झज्जर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल आठवें दिन भी रही जारी
झज्जर। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर वीरवार को हड़ताल आठवें दिन में प्रवेश कर गई। हड़ताल के चलते शहर के मुख्य मार्गों, कालोनियों व बाजारों में सफाई नहीं हो रही। नगर परिषद के 109 सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं।
सफाई कर्मचारियों ने वीरवार को भी नगर परिषद कार्यालय में नारेबाजी कर धरना दिया। इसकी अध्यक्षता इकाई प्रधान शिवम चावरिया ने की। उन्होंने कहा कि सरकार हड़ताल खुलवाना नहीं चाह रही। यह सरकार हड़ताल को लंबा चलवाना चाह रही है। उन्होंने कहा कि सरकार बिल्कुल गूंगी बहरी बनी हुई है। कर्मचारियों की बात नहीं सुन रही है। हम सरकार को बताना चाहते हैं कि जल्द से जल्द सरकार कर्मचारियों की मांगों का समाधान करे वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी जिम्मेवारी हरियाणा सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के सभी सफाई कर्मचारी चुप बैठने वाले नहीं है। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर राजपाल, विकास उज्जैनवाल, गौरव, कृष्ण, सुरेश, बबली, कमलेश, मनीषा, शीतल, रानी, दया, सुषमा मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।