{"_id":"6a7c75a346429dbc0f0d4c3e","slug":"video-pickup-driver-hits-and-kills-public-health-department-employee-working-as-a-key-man-under-the-skill-scheme-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिकअप चालक ने जन स्वास्थ्य विभाग में कौशल के तहत की-मैन के पद पर कार्यरत कर्मी को मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप चालक ने जन स्वास्थ्य विभाग में कौशल के तहत की-मैन के पद पर कार्यरत कर्मी को मारी टक्कर, मौत
झज्जर।
गांव दादरी तोए स्थित मेन बस स्टैंड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस दौरान एक पिकअप चालक ने व्यक्ति को टक्कर मार दी। मृतक जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कौशल के तहत की-मैन के पद पर तैनात थे। पुलिस ने नागरिक अस्पताल के शव गृह में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव दादरी तोए के रामगढ़ ढाणी निवासी करीब 47 वर्षीय रामबीर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में कौशल के तहत की-मैन के पद पर तैनात थे। बुधवार सुबह वह जलघर में पानी खोलने के बाद दादरी तोए के मैन स्टैंड पर खडे़ थे। इस दौरान फर्रुखनगर से झज्जर जा रहे पिकअप चालक ने रामबीर को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भिजवया। पुलिस ने मृतक के भाई संजय के बयान पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। मृतक रामबीर के दो लड़के हैं, जिसमें से एक की उम्र 12 व दूसरे की उम्र 15 साल है। मृतक रामबीर इकलौता कमाने वाला था। रामबीर के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। रामबीर की मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
वर्जन
दादरी तोए में एक पिकअप चालक ने व्यक्ति को टक्कर मारने की सूचना मिली थी। मृतक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृतक के भाई संजय के बयान पर पर पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
एएसआई संदीप, जांच अधिकारी, दुलीना चौकी
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।