बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Police on alert in Jhajjar ahead of August 15; conducted checks at hotels, dharamshalas, and public places.

झज्जर में 15 अगस्त को लेकर पुलिस अलर्ट, होटल-धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थानों पर की चेकिंग

Sunil Kumar सुनील कुमार
Updated Wed, 12 Aug 2026 05:00 PM IST
Police on alert in Jhajjar ahead of August 15; conducted checks at hotels, dharamshalas, and public places.
झज्जर में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर झज्जर पुलिस ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह मजबूत कर दिया है। दिल्ली और बहादुरगढ़ से सटा हुआ जिला होने के कारण स्वतंत्रता दिवस के दौरान झज्जर पुलिस की अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ जाती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए जिले की सीमाओं, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। डीसीपी मुख्यालय शुभम सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिलेभर में करीब 21 पुलिस नाके लगाए गए हैं। दिल्ली सीमा से जुड़े क्षेत्रों में पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई है। दिल्ली पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संयुक्त रूप से भी चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है। नाकों पर संदिग्ध वाहनों की सघन जांच करने के साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने होटल, धर्मशालाओं, बस स्टैंड, बाजारों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। होटल एवं धर्मशालाओं में ठहरे लोगों की जानकारी की जांच की जा रही है। बस स्टैंड पर यात्रियों और उनके सामान की जांच के साथ दिल्ली की ओर जाने वाली बसों पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। सुरक्षा जांच के लिए डॉग स्क्वायड की सहायता भी ली जा रही है। बहादुरगढ़ क्षेत्र में कानौंदा-कुलासी टी-पॉइंट, कानौंदा-जोंती रोड, जरगदपुर चौक-मुंडहेला, बादली-ढांसा बॉर्डर, गुभाना-बाकरगढ़, टिकरी बॉर्डर, यूईआर-2/द्वारका रोड, बामनौली-निजामपुर तथा परनाला-निजामपुर सहित दिल्ली सीमा से जुड़े प्रमुख मार्गों पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। वहीं भारी वाहनों के लिए झरोदा बॉर्डर, सेक्टर-9 मोड़, आसौदा केएमपी स्टार्टिंग प्वाइंट, जाखौदा मोड़ पर डायवर्जन व्यवस्था की गई है। शहर झज्जर में भी लॉरेंस स्कूल वाई-पॉइंट, नया बस स्टैंड वर्कशॉप, गुढ़ा बाईपास, सैनिक रेस्ट हाउस, शहीद भगत सिंह चौक, शिव चौक सहित प्रमुख स्थानों पर पुलिस की तैनाती की गई है। स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल पर भी पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहेगा। झज्जर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई संदिग्ध व्यक्ति, वाहन अथवा लावारिस वस्तु दिखाई देने पर स्वयं जांच करने के बजाय तुरंत डायल-112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Sirmaur Accident: संगड़ाह में खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, चार लोगों की मौत; नौ घायल

12 Aug 2026

फिरोजपुर कोर्ट कांप्लेक्स को बम से उड़ाने की धमकी, दोपहर एक बजे तक कामकाज बंद

मोहाली में बाजारों की मुख्य सड़कों पर खड़े वाहन, लोग परेशान

12 Aug 2026

करनाल में एक दिन में 5 एज वेरिफिकेशन की क्षमता, शिक्षा विभाग ने भेज दिए 500 केस

12 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर में तिरंगे की धूम, खरीदारी के लिए उमड़े लोग

12 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO : तिरंगा पदयात्रा में उमड़ा उत्साह, स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजा

12 Aug 2026

VIDEO: पुलिस की धमकी से डरकर युवक ने की आत्महत्या, परिजन आक्रोशित

12 Aug 2026
विज्ञापन

VIDEO : अवध विश्वविद्यालय का 31वां दीक्षांत समारोह, कार्यक्रम में पहुंचीं राज्यपाल

12 Aug 2026

करंट से मजदूर की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

12 Aug 2026

लुधियाना में हैबोवाल जन कल्याण सेवा समिति की ओर से विशाल मां भगवती जागरण का आयोजन

12 Aug 2026

राजस्थान में बारिश का कहर जारी, अगले 24 घंटे बेहद भारी रहने का अनुमान

12 Aug 2026

Shimla News: मॉल रोड के नीचे करोड़ों की भूमिगत संरचना, अंदर का नजारा देखकर रह जाएंगे हैरान

12 Aug 2026

Solan Weather: एक सप्ताह बाद सोलन में खिली तेज धूप, मालरोड और पार्कों में लौटी रौनक

12 Aug 2026

पटियाला में साइकिल रेहड़ी समेत नहर में गिरा 14 साल का मासूम

12 Aug 2026

VIDEO: नगर निगम मुख्यालय लालबाग से गांधी प्रतिमा तक नगर निगम की ओर से तिरंगा यात्रा का आयोजन

12 Aug 2026

VIDEO: डमरू वादन और देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच निकाली गई तिरंगा यात्रा

12 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में दिखी देशभक्ति की झलक

12 Aug 2026

बहादुरगढ़ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, 15 अगस्त तक बढ़ा आंदोलन

फतेहाबाद के टोहाना में नगर परिषद कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी

12 Aug 2026

VIDEO: तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने दिखाए करतब, गूंजे देशभक्ति गीत

12 Aug 2026

VIDEO: क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा

12 Aug 2026

VIDEO: फिरोजाबाद में खेतों में मगरमच्छ दिखा तो मची चीख-पुकार, गांव में फैली दहशत; रात 2 बजे रेस्क्यू

12 Aug 2026

स्वतंत्रता दिवस: दिल्ली पुलिस के लिए चुनौती 333 अपराधी और कवर्ट CCTV कैमरे, देखें अमर उजाला की विशेष रिपोर्ट

12 Aug 2026

फिरोजपुर पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन और 309 ग्राम आईस ड्रग संग दो आरोपी पकड़े

बारिश से पठानकोट में नदियां-नाले उफनाए, माधोपुर हेडवर्क्स से पाकिस्तान छोड़ा गया पानी

जींद में रानी तालाब आरती के बाद बुजुर्ग महिला की बिगड़ी तबीयत, डिप्टी स्पीकर ने अस्पताल पहुंचकर कराया उपचार

12 Aug 2026

पानीपत में सावन की हरियाली अमावस्या पर शिवालयों में किया पूजन, तड़के गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

12 Aug 2026

औरैया: 25 हजार का इनामी गोकश मुबारक हुसैन मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

12 Aug 2026

अमृतसर में देर रात चला नाइट डोमिनेशन अभियान, जगह-जगह नाकाबंदी कर वाहनों की जांच

12 Aug 2026

VIDEO: राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज से निकाली गई तिरंगा यात्रा, छात्राओं ने दिखाए करतब

12 Aug 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed