{"_id":"6a7c05ad560e20b031034c28","slug":"video-video-taraga-pathayatara-ma-umaugdha-utasaha-sakal-bcaca-na-lya-hasasa-thashabhakata-ka-nara-sa-vatavaranae-gaja-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : तिरंगा पदयात्रा में उमड़ा उत्साह, स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : तिरंगा पदयात्रा में उमड़ा उत्साह, स्कूली बच्चों ने लिया हिस्सा, देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजा
रुपईडीहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार सुबह भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष महाराजदीन वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाबगंज हरीश चंद्र उर्फ बंटू ने झंडी दिखाकर पदयात्रा की शुरुआत की।
तिरंगा पदयात्रा श्री राम जानकी इंटर कॉलेज से शुरू होकर नेशनल हाईवे 927 के रास्ते रुपईडीहा थाने तक पहुंची। इसके बाद यात्रा सरस्वती विद्या मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में राम जानकी इंटर कॉलेज तथा आचार्य रमेश चंद्र गर्ल्स इंटर कॉलेज के विद्यार्थी भी शामिल रहे। विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगे झंडे रहे और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक यशपाल, सभासद रतन अग्रवाल, सभासद पार्वती वर्मा, काली प्रसाद गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक, अजय मिश्रा, ललित त्रिपाठी, राजेंद्र सिंह, भीमसेन मिश्रा, विजय सिंह, आनंद प्रताप श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा हरेंद्र मिश्रा भी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।