सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Man out on bail in murder case arrested with illegal pistol

Jhajjar-Bahadurgarh News: हत्या के मामले में जमानत पर आया युवक अवैध पिस्तौल सहित गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 26 Feb 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Man out on bail in murder case arrested with illegal pistol
विज्ञापन
बहादुरगढ़। रोहतक-बहादुरगढ़ रोड स्थित दहकौरा मोड़ पुल के नीचे पुलिस ने एक युवक को अवैध पिस्तौल व दो जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव रोहद निवासी अजीत उर्फ अजय के रूप में हुई है। वह कुछ दिनों पहले ही हत्या के एक मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दहकौरा मोड़ पुल के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे युवक की तलाशी ली। इसमें आरोपी की पेंट की जेब से एक देशी पिस्तौल बरामद हुई। मैगजीन की जांच करने पर उसमें दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपी कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका। आरोपी पर हत्या, हत्या के प्रयास के साथ लूट के आठ मामले दर्ज हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed