सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   PNG pipelines have not been laid in over 100 colonies, and connections are not available where they have been laid.

Jhajjar-Bahadurgarh News: 100 से ज्यादा कॉलोनियों में नहीं बिछाई गई पीएनजी पाइप लाइन, जहां बिछाई वहां नहीं मिल रहे कनेक्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
PNG pipelines have not been laid in over 100 colonies, and connections are not available where they have been laid.
फोटो-51:बहादुरगढ़ के सेक्टर छह में पीएनजी का कनेक्शन देने के लिए पाइप काटता कर्मचारी। फाइल फोटो
विज्ञापन
शहर में करीब 50 हजार घर, कनेक्शन मात्र 2800, आवेदन के बाद भी 800 लंबित
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर में एक तरफ तो एलपीजी गैस की किल्लत बनी हुई है और ऊपर से पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) कनेक्शनों की प्रक्रिया सुस्त है। हरियाणा सिटी गैस सर्विस कंपनी ने पिछले पांच सालों में अब तक मात्र सेक्टरों व प्राइवेट काॅलोनियों में ही गैस पाइप लाइन बिछाई है। शहर की 100 से ज्यादा काॅलोनियों में लाइन अब तक नहीं बिछाई गई।
इतना ही नहीं औद्योगिक क्षेत्रों में भी 17 पीएनजी कनेक्शन लंबित है। उद्यमियों के द्वारा कई बार मांग भी की जा चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। शहर के करीब 50 हजार घर पीएनजी कनेक्शन दूर हैं। इतना ही नहीं काॅलोनियों में लाइन बिछाने के लिए कंपनी की ओर से कोई पहल भी नहीं दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां सेक्टरों में लाइन बिछाई जा चुकी है। वहां भी करीब 800 पीएनजी कनेक्शन लंबित हैं जिनकी वजह मीटर व एमडीपी पाइप की कमी बताई जा रही है। पांच साल में कंपनी ने सिर्फ सेक्टर-2, 6, 7, ओमेक्स सिटी और एचएल सिटी में ही पाइप लाइन बिछाई है। इसके अलावा अब तक मात्र 2,800 कनेक्शन ही दिए गए हैं। करीब 800 कनेक्शन लंबित हैं हालांकि कंपनी का दावा है कि लंबित कनेक्शनों का 10 दिन के अंदर निस्तारण कर दिया जाएगा।
औद्योगिक और रिहायशी दोनों क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को समय पर कनेक्शन नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों और उद्यमियों ने जल्द ही इस समस्या के समाधान की मांग की है ताकि उन्हें स्वच्छ और सस्ती गैस सुविधा का लाभ मिल सके।

इधर जिन क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा चुके हैं वहां अभी तक एलपीजी कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। इस कारण कई उपभोक्ता दोनों कनेक्शन एक साथ उपयोग कर रहे हैं।



एसडीएम की बैठक में समस्या उठाई तो हुआ कनेक्शन
पंजाब काडर के आईएएस हिमांशु जैन के पिता सेक्टर छह निवासी पवन जैन ने बताया कि उसका पीएनजी कनेक्शन काफी समय से लंबित था। तीन दिन पहले एसडीएम के यहां बैठक थी तो मैंने यह मुद्दा उठाया। तब जाकर अगले दिन मेरा कनेक्शन जारी हुआ।



सेक्टर छह में काफी संख्या में लोगों के कनेक्शन नहीं हुए हैं। वे समस्या लेकर आते हैं। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारी प्लास्टिक पाइप का चार्ज भी काफी ले रहे हैं। यह समस्या उठाई गई है। सेक्टरों के अलावा कहीं पर कोई कनेक्शन अब तक दिए नहीं जा रहे हैं।

---सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद सेक्टर-छह क्षेत्र, बहादुरगढ़।





फिलहाल शहर के कुछ सेक्टर व प्राइवेट काॅलोनियों की हाईराइज बिल्डिंगों में पीएनजी कनेक्शन दिए जा रहे हैं। हमारी तरफ से कनेक्शन देने में देरी नहीं हैं जो भी लंबित कनेक्शन हैं वो जल्द जारी कर दिए जाएंगे। शहर की काॅलोनियों में पाइप लाइन न होने की वजह से वहां पर फिलहाल कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं।

----अभिषेक, महाप्रबंधक, हरियाणा सिटी गैस सर्विस कंपनी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed