फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Saksham Sharma's unbeaten innings secured a victory for Fatehabad

Jhajjar-Bahadurgarh News: सक्षम शर्मा ने की नाबाद पारी ने फतेहाबाद को दिलाई जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:12 PM IST
विज्ञापन
Saksham Sharma's unbeaten innings secured a victory for Fatehabad
23jjrp04- झज्जर। सक्षम शर्मा
झज्जर। फतेहाबाद और चरखी दादरी के बीच खेले गए अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के मैच में फतेहाबाद ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। बहादुरगढ़ निवासी फतेहाबाद टीम के खिलाड़ी सक्षम शर्मा ने नाबाद 98 रन की शानदार पारी खेली।
विज्ञापन


रोहतक के लाहली स्थित चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड-ए पर खेले गए मैच में चरखी दादरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट पर 198 रन बनाए। इस दौरान सक्षम शर्मा ने क्षेत्ररक्षण में एक कैच भी लपका।
विज्ञापन


199 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी फतेहाबाद की टीम ने 26.5 ओवर में दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सक्षम शर्मा ने 78 गेंदों पर 11 चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 98 रन बनाए। उन्होंने दूसरे विकेट के लिए सुरेश के साथ 75 गेंदों में 76 रन और तीसरे विकेट के लिए रोनित के साथ 65 गेंदों में नाबाद 105 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed