फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Shops decked up for Raksha Bandhan; markets come alive with festive bustle.

Jhajjar-Bahadurgarh News: रक्षाबंधन को लेकर सजने लगीं दुकानें, बाजार में रौनक बढ़ी

Mon, 17 Aug 2026 04:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 17 Aug 2026 04:25 PM IST
विज्ञापन
Shops decked up for Raksha Bandhan; markets come alive with festive bustle.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। रक्षा बंधन पर्व नजदीक आते ही शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सजने लगी हैं। रेलवे रोड, मेन बाजार और दिल्ली-रोहतक रोड सहित प्रमुख बाजारों में दुकानदारों ने राखियों की विभिन्न वैरायटी बिक्री के लिए सजाई हैं। बाजार में महिलाओं और बच्चों की पसंद को ध्यान में रखते हुए स्टोन, अमेरिकन डायमंड, मोती, कार्टून कैरेक्टर और लाइट्स वाली राखियां उपलब्ध हैं। पर्व को लेकर बाजार में धीरे-धीरे खरीदारी बढ़ने लगी है।
मेन बाजार में राखी विक्रेता नवीन शर्मा, विकास गुप्ता ने बताया कि इस बार आकर्षक डिजाइन वाली राखियों की मांग अधिक है। खासकर स्टोन और अमेरिकन डायमंड से सजी राखियां ग्राहकों को पसंद आ रही हैं। बच्चों के लिए कार्टून और लाइट्स वाली राखियां भी दुकानों पर आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इसके अलावा भाई की कलाई पर बांधने के लिए पारंपरिक मौली और रेशमी धागे वाली राखियां भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पिछले साल की तुलना में राखियों के दाम में बढ़ोतरी हुई है। बाजार में सामान्य राखियों से लेकर डिजाइनर राखियों तक अलग-अलग कीमतों में विकल्प मौजूद हैं। दुकानदारों के मुताबिक राखी बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री के साथ पैकिंग का खर्च भी बढ़ा है। इसका असर राखियों की कीमत पर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड के दुकानदार राजेश कुमार ने बताया कि अभी बाजार में खरीदारी की शुरुआत हुई है लेकिन अगले कुछ दिनों में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
वहीं मेन बाजार के एक अन्य दुकानदार संदीप ने बताया कि ग्राहक अब केवल साधारण राखियों के बजाय डिजाइन और पैटर्न देखकर खरीदारी कर रहे हैं। भाई-बहन के रिश्ते को खास बनाने के लिए लोग राखी के साथ आकर्षक पैकिंग भी पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों को उम्मीद है कि रक्षा बंधन से पहले बाजार में खरीदारी जोर पकड़ेगी। पर्व के चलते राखियों के अलावा गिफ्ट आइटम, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही बढ़ने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि राखियों की कीमत में 20-25 फीसदी की बढ़ोतरी मुख्य रूप से पैकेजिंग की वजह से हुई है। प्लास्टिक और पैकेजिंग सामग्री महंगी होने से फैंसी डिबबों की लागत बढ़ी है। पिछले साल 100 रुपये की फैंसी पैकिंग वाली राखी अब 120 से 130 रुपये तक में मिल रही है। बाजार में 20 रुपये से लेकर एक हजार रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed