{"_id":"6a620c6eb9b8f51a6107f3ad","slug":"shreshth-triumphed-in-the-shot-put-while-shreyansh-won-the-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-137782-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रेष्ठ ने शॉटपुट में श्रेयांश ने 400 मीटर दौड़ में मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: श्रेष्ठ ने शॉटपुट में श्रेयांश ने 400 मीटर दौड़ में मारी बाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्जर। सहवाग इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने एसजीएफआई की खंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के श्रेष्ठ ने शॉटपुट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेयांश ने 400 मीटर और 600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल कर दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
कक्षा नौवीं के राघवेंद्र ने 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद, दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 10वीं के हिमांशु ने शॉटपुट में तृतीय, कक्षा 12वीं के आदित्य ने 100 मीटर दौड़ तथा दिग्विजय ने लंबी कूद में तृतीय स्थान हासिल किया। कक्षा सातवीं के सजीव, कक्षा नौवीं के गोपाल और विवान तथा कक्षा 11वीं के संदर्भ ने चौथा स्थान प्राप्त कर सराहनीय प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीयूष गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके निरंतर अभ्यास, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी विद्यालय और जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करेंगे।