सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Sonipat youth arrested for taking loan of Rs 7.30 lakh

Jhajjar-Bahadurgarh News: 7.30 लाख का लोन लेने के आरोप में सोनीपत का युवक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Sonipat youth arrested for taking loan of Rs 7.30 lakh
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-1 के निवासी दीपक की फर्म के फर्जी कागजात तैयार करके 7.30 लाख का लोन लेने के आरोप में पुलिस ने सोनीपत जिले के गांव नाहरा निवासी दीपक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी कमलजीत ने बताया कि 24 फरवरी को सेक्टर-1 निवासी दीपक ने शिकायत दी कि उसकी बालाजी ट्रेडर्स नाम से पेंट व हार्डवेयर की फर्म है। सोनीपत के नाहरा गांव निवासी दीपक ने फर्जी कागजात तैयार करके फर्म के नाम पर बाइक रिपेयरिंग व स्पेयर पार्ट्स के नाम पर 7.30 लाख रुपये का लोन ले लिया। पुलिस ने सोमवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। ब्यूरो
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed