{"_id":"69cd767b4f38d74ef702e3c0","slug":"sports-boosts-confidence-in-students-srinivas-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1005-122400-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास: श्रीनिवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से विद्यार्थियों में बढ़ता है आत्मविश्वास: श्रीनिवास
विज्ञापन
फोटो-52: बहादुरगढ़ के वैश्य कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेती छात्राएं। स्रोत कॉलेज
- फोटो : Samvad
विज्ञापन
Trending Videos
बहादुरगढ़। खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करती हैं। खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा है और हर विद्यार्थी को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी सक्रिय भागीदारी करनी चाहिए। ये बातें वैश्य आर्य कन्या महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि बहादुरगढ़ शिक्षा सभा के प्रधान एवं समन्वय प्रमुख श्रीनिवास गुप्ता ने कहीं।
प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर दौड़, 200 मीटर रेस, बाधा दौड़, क्राउलिंग रेस, भाला फेंक, गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद जैसी विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया जिनमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शालू शर्मा और खेल प्रभारी प्रीति राठी, डॉ. भारती मिश्रा व डॉ. दीपिका, डॉ. नेहा नैन, काजल, शीतल मौजूद रहीं।