{"_id":"69d56abb442a17b5aa0d8342","slug":"strictness-on-the-weight-of-school-bags-18-teams-are-inspecting-private-schools-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-122604-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल बैग के वजन पर सख्ती, 18 टीमें कर रहीं निजी स्कूलों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्कूल बैग के वजन पर सख्ती, 18 टीमें कर रहीं निजी स्कूलों की जांच
विज्ञापन
-फोटो 90 : निजी स्कूल में किताबों को जांचते जांच टीम में शामिल अधिकारी। स्रोत विभाग
- फोटो : संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। प्रदेश के शिक्षा विभाग ने स्कूली बच्चों के बैग के बढ़ते वजन पर नई गाइडलाइन लागू कर दी है। प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों का स्कूल बैग शरीर के वजन के 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी राजबाला मलिक ने कहा है कि सभी निजी स्कूल इस नियम की सख्ती से पालना सुनिश्चित करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किसी विशेष दुकान से ड्रेस, किताबें या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं करेगा। यदि कोई स्कूल अनावश्यक किताबें खरीदने का दबाव बनाता है तो अभिभावक इसकी शिकायत संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी या जिला शिक्षा अधिकारी को कर सकते हैं।
खंड शिक्षा अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि बहादुरगढ़ के निजी स्कूलों की जांच के लिए 18 टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें जमीनी स्तर पर स्कूलों का निरीक्षण कर रही हैं। जांच के दौरान निजी प्रकाशकों की किताबें लगवाने, मान्यता नियमों के पालन और दाखिला प्रक्रिया की भी बारीकी से जांच की जा रही है। जांच टीम में शामिल प्राचार्य रवि धनखड़ ने बताया कि टीमें कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के बैग और किताबों की भी जांच कर रही हैं।
जल्द ही रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से निजी स्कूलों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं अभिभावकों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
Trending Videos