सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   The purpose of the yagna is to promote brotherhood, peace and harmony in the society.

Jhajjar-Bahadurgarh News: यज्ञ का उद्देश्य समाज में भाईचारा, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The purpose of the yagna is to promote brotherhood, peace and harmony in the society.
26jjrp20- बेरी में आयोजित महायज्ञ में आहुति डालते भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली। संवाद
विज्ञापन
बेरी। माता भीमेश्वरी मंदिर के बुद्धपुरी पार्क में आयोजित तीन दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ के दूसरे दिन धार्मिक आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली पहुंचे और हवन यज्ञ में आहुति डालकर विश्व शांति की कामना की।
Trending Videos

महायज्ञ के बाद मोहनलाल बड़ौली ने माता भीमेश्वरी देवी के दरबार में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश में सुख-शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि इस पवित्र स्थल पर आयोजित विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ अत्यंत सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया गया। पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह ने उन्हें सम्मानित करते हुए कार्यक्रम की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि इस विश्व शांति महायज्ञ का शुभारंभ पहले दिन स्वयं पुलिस कमिश्नर ने आहुति डालकर किया था। इस अवसर पर डॉ. जैकलीन जिंदल, बेरी नगर पालिका चेयरमैन बिल्लू पहलवान, राजीव मित्तल, दिनेश शर्मा, नितिन बंसल, जिला अध्यक्ष विकास वाल्मीकि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed