सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Three villages were filled with the cries of daughters, more than sons were born.

Jhajjar-Bahadurgarh News: तीन गांवों में गूंजी थीं बेटियों की किलकारियां, बेटों से ज्यादा जन्मीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Three villages were filled with the cries of daughters, more than sons were born.
07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह। - फोटो : samvad
विज्ञापन
झज्जर। जिले के तीन गांव बराही, सांखोल और गुभाना लिंगानुपात के मामले में दूसरे गांवों के लिए सिरमोर बन गए हैं। इन तीन गांवों में 2024 के मुकाबले 2025 में बेटों से ज्यादा बेटियां पैदा हुई हैं। ग्राम पंचायत के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास ने लोगों को जागरूक किया है।
Trending Videos

गांव बराही में वर्ष 2024 में गांव का लिंगानुपात 783 था, जो काफी कम था। इस पर स्वास्थ्य विभाग ने अन्य विभागों के साथ मिलकर कैंपेन चलाया। इसकी बदौलत लोगों में जागरूकता आई। पिछले साल 2025 में यहां का लिंगानुपात 1307 पहुंच गया। गांव में 2025 में 26 लड़के और 34 लड़कियों का जन्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सांखोल में 2024 में लिंगानुपात 1111 था जो वर्ष 2025 में बढ़कर 1285 तक पहुंच गया। गांव में 49 लड़के और 63 लड़कियां पैदा हुईं। वहीं गांव गुभाना में 2024 में लिंगानुपात 954 था जो 2025 में बढ़कर 1138 तक पहुंच गया। 2025 में 36 लड़के और 41 लड़कियों ने जन्म लिया।
स्वास्थ्य विभाग लगातार कर रहा कार्रवाई
स्वास्थ्य विभाग 5 हजार की जनसंख्या और एक साल में 30 से अधिक डिलीवरी होने पर उस गांव को लिंगानुपात की कसौटी पर परखता है। लिंग जांच के खिलाफ विभाग की तरफ से लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। पिछले दिनों दिल्ली में छापेमारी कर अवैध रूप से लिंग जांच करने वालों का भंडाफोड़ किया था।

वर्जन
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से अवैध लिंग जांच के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। लोगों से अपील है कि यदि उनके आसपास कोई लिंग जांच करता है तो उसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को दें। उनका नाम गुप्त रखा जाएगा।
डॉ. संदीप कुमार, नोडल ऑफिसर, पीएनडीटी


महिलाओं के हाथ विकास से लेकर सुरक्षा तक की कमान
फोटो-18 से 22
जिले में राजनीति से लेकर विकास और सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ में है। झज्जर विधानसभा से विधायक भी महिला है। जिले की पुलिस आयुक्त झज्जर, पुलिस उपायुक्त झज्जर, एसडीएम बेरी, सिविल सर्जन झज्जर, महिला थाना प्रभारी, डीडीपीओ झज्जर और नगर पालिका सचिव बेरी तक महिला है।

विधायक गीता भुक्कल झज्जर विधानसभा से विधायक हैं। वह पूर्व में हरियाणा सरकार में शिक्षा मंत्री भी रह चुकी हैं। वह झज्जर विधानसभा से लगातार चौथी बार विधायक बनी हैं। वह विधानसभा में झज्जर विधानसभा की समस्याओं व मांगों को जोर-शोर से उठाती हैं।

झज्जर कमीश्नरी बनने के बाद डॉ. राजश्री सिंह जिले की दूसरी पुलिस आयुक्त बनीं। जिले की सुरक्षा की कमान डॉ. राजश्री सिंह के हाथ में है और वह इसे बखूबी निभा रही हैं। उन्होंने अप्रैल 2025 में झज्जर पुलिस आयुक्त रूप में अपना कार्यभार संभाला था। उनके नेतृत्व में कई बडे़ केसों को सुलझाया गया।

पुलिस उपायुक्त जसलीन कौर भी महिलाओं के लिए प्ररेणास्त्रोत हैं। वह पुलिस आयुक्त के बाद जिले की कमान को बखूबी संभाल रही हैं।

बेरी की एसडीएम रेणुका नांदल हैं। उनके पिता चाहते थे कि वह सिविल सर्विस में आगे बढ़ें। 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास कर इनकम टैक्स ऑफिसर का कैड मिला। बाद में हरियाणा सिविल सर्विस के रूप में 2022 में चयन हुआ। वह अपने पिता को अपना गुरु मानती हैं।

चरखीदादरी के घीकाढ़ा गांव निवासी महिला थाना प्रभारी डॉ. किरण हिंदी में पीएचडी है। वह कविताएं भी लिखती हैं। कवयित्री होने के साथ-साथ वह महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ी रहती हैं। वह 6 बहनें हैं लेकिन पिता ने कभी बेटों से कम नहीं समझा। उन्होंने 2003 में कांस्टेबल के रूप में पुलिस सेवा शुरू की थी और अब महिला थाना प्रभारी हैं। वह महिलाओं पर कविताएं लिखती हैं।

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।- फोटो : samvad

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।- फोटो : samvad

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।- फोटो : samvad

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।

07jjrp18- पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह।- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed