{"_id":"699df8ecdda17734310660da","slug":"12-people-travelled-on-the-first-day-of-the-khatushyam-special-train-jind-news-c-199-1-sroh1006-149018-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खाटूश्याम स्पेशल ट्रेन में पहले दिन 12 लोगों ने किया सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खाटूश्याम स्पेशल ट्रेन में पहले दिन 12 लोगों ने किया सफर
विज्ञापन
24जेएनडी21-रेलवे जंक्शन जींद, जहां से कुरुक्षेत्र से फुलेरा स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
जींद। कुरुक्षेत्र से फुलेरा के लिए चलाई स्पेशल ट्रेन में पहले दिन मंगलवार को जींद और नरवाना से 12 यात्रियों ने सफर किया। यह ट्रेन 28 फरवरी तक चलाई जाएगी और रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी होते हुए सुबह सात बजे रींगस स्टेशन पहुंचती है।
हाल ही में रेलवे ने खाटूश्याम जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन करने का निर्णय लिया है। इसका फायदा नरवाना और जींद के यात्रियों को भी होगा। ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र-फुलेरा स्पेशल रेल 23 फरवरी से लेकर 28 फरवरी तक कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलेगी, जो अगले दिन सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी।
वहीं ट्रेन नंबर 09712 फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल ट्रेन 24 फरवरी से लेकर एक मार्च तक फुलेरा से सुबह साढ़े नौ बजे रवाना होकर रात आठ बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। इस ट्रेन का रास्ता में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट, श्रीमाधोपुर, रींगस व रेनवाल स्टेशनों पर होगा।
ट्रेन नंबर 09711 कुरुक्षेत्र से रात साढ़े 11 बजे चलकर कैथल होते हुए रात 12 बजकर 52 मिनट पर नरवाना पहुंचेगी। यहां दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन एक बजकर 23 मिनट पर जींद जंक्शन पर पहुंचेगी। दो मिनट रुकने के बाद ट्रेन रोहतक के लिए एक बजकर 25 मिनट पर रवाना होगी।
रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल के रास्ते ट्रेन सुबह छह बजकर 50 मिनट पर रींगस पहुंचेगी। रींगस से खाटूश्याम के लिए बस या जींद में श्रद्धालु धाम पर जाते हैं। रींगस से चलकर ट्रेन रेनवाल के बाद सुबह साढ़े आठ बजे फुलेरा पहुंचेगी। जींद से खाटूश्याम के लिए सप्ताह में सोमवार, बुधवार व शनिवार को सुबह साढ़े दस बजे चलती है।
वर्जन
रेलवे ने खाटूश्याम दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन संचालन करने का निर्णय लिया है। इससे जींद और नरवाना बाबा खाटूश्याम के दर्शन करने के लिए ट्रेन का फायदा उठा सकते हैं।
-रणधीर सिंह, अधीक्षक, रेलवे जंक्शन नरवाना
Trending Videos