{"_id":"699df8a618a91be0600fa9df","slug":"on-the-second-day-of-the-braj-rasamrit-festival-seva-sadan-was-immersed-in-devotion-jind-news-c-199-1-sroh1009-149032-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ब्रज रसामृत महोत्सव के दूसरे दिन सेवा सदन भक्ति रस में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ब्रज रसामृत महोत्सव के दूसरे दिन सेवा सदन भक्ति रस में डूबा
विज्ञापन
25जेएनडी33: आयोजित कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
जींद। गांधी नगर स्थित सेवा सदन में अखिल भारतीय अग्रवाल समाज की महिला विंग की ओर से अग्रवाल धर्मशाला में दूसरे दिन भी प्रधान पुष्पा अग्रवाल की अध्यक्षता में ब्रज रसामृत एवं भव्य होली महोत्सव चला। सभी श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। पूरा वातावरण रंग, उमंग और आध्यात्मिक आनंद से ओत-प्रोत दिखाई दिया।
कार्यक्रम में अग्रवाल समाज के प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार गोयल और युवा नेता गोविंद्र गुप्ता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनका महिला विंग की ओर से स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
राजकुमार गोयल ने कहा कि महिला विंग प्रधान पुष्पा अग्रवाल के नेतृत्व में लंबे समय से सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। ब्रज रसामृत एवं होली महोत्सव का आयोजन वास्तव में सराहनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है और समाज में एकता, प्रेम और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
मथुरा से पधारे प्रसिद्ध कथा व्याख्याता अक्षित लाडली शरण ने ब्रज रसामृत पर व्याख्यान देते हुए कहा कि यह ब्रज की दिव्य रसधारा का अनुभव है। इसमें प्रेम, माधुर्य, संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम है। जब राधा-कृष्ण की लीलाओं का रसपूर्ण वर्णन होता है, तब मन सांसारिक चिंताओं से मुक्त होकर भक्ति में लीन हो जाता है।
इस अवसर पर रिधी गुप्ता, सुमन गुप्ता, पूर्व प्रधान डेजी जैन, अशोक जैन, गौरव सिंगला, रेणु तायल, मीरा, मोनिका, रेणु, सुनीता गर्ग, अंजू सिंगला, निशा गोयल, मोनिका, मंजू सिंगला, शीतल, रेनू गर्ग, मीनाक्षी, मोनिका, कमलेश, संतोष, कविता, कोकिला, ममता, शीतल मौजूद रही।
Trending Videos