सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   BJP has snatched the rights of the poor in the name of government schemes: Deepender Hooda

भाजपा ने सरकारी योजनाओं के नाम पर गरीबों के हक छीने : दीपेंद्र हुड्डा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
BJP has snatched the rights of the poor in the name of government schemes: Deepender Hooda
फोटो कैप्शनजींद में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा
विज्ञापन
जींद। शहर की गुरु रविदास धर्मशाला में मंगलवार को हरियाणा कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग की कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय चेयरमैन राजेंद्र पाल गौतम की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि हरियाणा में मौजूदा शासन एससी विरोधी नीतियों के साथ सत्ता चला रहा है।
Trending Videos

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता तो हासिल कर ली लेकिन जनभावनाओं को कुचलते हुए वंचित वर्गों के संवैधानिक अधिकारों पर सुनियोजित हमला किया जा रहा है। उन्होंने दो टूक कहा, सरकारी योजनाओं के नाम पर गरीबों के हक छीने गए, रोजगार के रास्ते बंद किए गए और आरक्षण को नियमों की आड़ में खत्म करने की साजिश रची जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं दीपेंद्र हुड्डा ने गांव रधाना में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने ऐलान किया कि जय संविधान था, है और रहेगा। बाबा साहब के हस्ताक्षरों वाले संविधान को एक इंच भी हिलने नहीं देंगे। कांग्रेस सड़क से सदन तक हर साजिश का जवाब देगी। बैठक को सोनीपत लोकसभा से सांसद सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री रामभज लोधर, कांग्रेस के जिला प्रधान ऋषिपाल हैबतपुर समेत कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed