सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen train trial run today, will run between Jind and Sonipat

Jind News: हाइड्रोजन ट्रेन का रनिंग ट्रायल आज, जींद से सोनीपत के बीच दौड़ेगी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen train trial run today, will run between Jind and Sonipat
विज्ञापन
जींद। देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का बहुप्रतीक्षित रनिंग ट्रायल बुधवार सुबह साढ़े सात बजे किया जाएगा। ट्रायल जींद से सोनीपत रेलवे स्टेशन के बीच होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले 22 फरवरी को ट्रायल की योजना बनाई गई थी लेकिन तकनीकी खामियों के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अब इसका दोबारा शेड्यूल जारी किया गया है।
Trending Videos

रनिंग ट्रायल के दौरान वजन संतुलन और तकनीकी परीक्षण के उद्देश्य से एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए हैं जिनमें प्रत्येक की क्षमता 10 से 15 लीटर है। ट्रायल से पूर्व मंगलवार को ट्रेन को हाइड्रोजन प्लांट के यार्ड में खड़ा कर विस्तृत जांच की गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आई विशेषज्ञों की टीम पिछले कई दिनों से ट्रेन परिचालन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई थी। यह देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन है, जो एक जनवरी को दिल्ली से जींद जंक्शन पहुंची थी। पिछले लगभग दो महीनों से प्लांट परिसर में इसकी तकनीकी जांच और विभिन्न स्तरों पर परीक्षण किए जा रहे थे। इससे पूर्व 29 जनवरी को भंभेवा स्टेशन पर हाइड्रोजन इंजन का छह दिनों तक विशेष ट्रायल किया गया था। उस दौरान जींद जंक्शन से डीजल इंजन की सहायता से हाइड्रोजन इंजन को भंभेवा लाया गया था। परीक्षण के दौरान इंजन की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, तकनीकी दक्षता और सुरक्षा मानकों की गहन जांच की गई। तीन फरवरी को सभी परीक्षणों के बाद इंजन को वापस जींद लाया गया।
बाक्स
ट्रायल सफल रहा तो होली तक मिल सकती है हाइड्रोजन ट्रेन की सौगात
लगभग दो महीने की तैयारी और जांच के बाद हाइड्रोजन ट्रेन का अब वास्तविक रनिंग ट्रायल होने जा रहा है। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो संभावना जताई जा रही है कि होली तक यात्रियों को इस अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल ट्रेन की सौगात मिल सकती है। रेलवे अधिकारियों को उम्मीद है कि यह पहल भविष्य में स्वच्छ और हरित परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed