{"_id":"69efac6e6e59c284e2087c39","slug":"500-athletes-to-showcase-their-prowess-at-the-state-athletics-championship-in-narwana-jind-news-c-199-1-jnd1010-152439-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना में राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना में राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जींद। नरवाना के नवदीप स्टेडियम में 29 और 30 अप्रैल को हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के करीब 400 एथलीट हिस्सा लेकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।
यह आयोजन एथलेटिक्स हरियाणा के तत्वावधान में कराया जा रहा है जिसके लिए सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह और महासचिव प्रदीप मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि चैंपियनशिप में ट्रैक और फील्ड से जुड़े विभिन्न इवेंट शामिल होंगे।
इनमें 100 मीटर दौड़, 10,000 मीटर दौड़, हर्डल रेस, स्टीपल चेज, हाई जंप, लॉन्ग जंप, ट्रिपल जंप और पोल वॉल्ट जैसे आकर्षक मुकाबले होंगे। इसके अलावा शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो और जेवलिन थ्रो में भी खिलाड़ी अपनी ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करेंगे।
उन्होंने बताया कि हेप्टाथलॉन और डेकाथलॉन जैसे बहु-इवेंट मुकाबले भी इस चैंपियनशिप का हिस्सा होंगे, जो खिलाड़ियों की सर्वांगीण क्षमता को परखने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेंगे। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए करीब 40 तकनीकी अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ के अनुसार, इस प्रतियोगिता में 16 वर्ष से अधिक आयु के खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगे। वहीं 18 वर्ष से कम आयु के एथलीटों को केवल दो ट्रैक इवेंट में ही भाग लेने की अनुमति होगी। सभी प्रतिभागियों के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
इस चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 22 से 25 मई तक रांची (झारखंड) में आयोजित होने वाली 29वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का सुनहरा मौका साबित होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X