Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Jind News
›
CCRS Janak Kumar Garg Arrives at Jind Junction; Begins Inspection at Hydrogen Plant
{"_id":"69f05b9fa5ea1c03bd0df629","slug":"video-ccrs-janak-kumar-garg-arrives-at-jind-junction-begins-inspection-at-hydrogen-plant-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग पहुंचे जींद जंक्शन, हाइड्रोजन प्लांट से शुरू किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीआरएस जनक कुमार गर्ग पहुंचे जींद जंक्शन, हाइड्रोजन प्लांट से शुरू किया निरीक्षण
जंक्शन पर मंगलवार को मुख्य रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) जनक कुमार गर्ग निरीक्षण के लिए पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले हाइड्रोजन प्लांट का निरीक्षण शुरू किया, जो करीब आधे घंटे से जारी है। निरीक्षण के दौरान प्लांट की तकनीकी व्यवस्थाओं, सुरक्षा मानकों और हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़ी तैयारियों की बारीकी से जांच की जा रही है।
सीसीआरएस के दौरे को लेकर रेलवे प्रशासन पहले से पूरी तरह सतर्क नजर आया। स्टेशन परिसर और हाइड्रोजन प्लांट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान दिल्ली मंडल के डीआरएम, एडीआरएम सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं की जानकारी सीसीआरएस को दी।
बताया जा रहा है कि निरीक्षण के दौरान हाइड्रोजन प्लांट की कार्यप्रणाली, ईंधन भराव व्यवस्था और सुरक्षा उपकरणों की जांच के साथ हाइड्रोजन ट्रेन संचालन से जुड़े पहलुओं पर भी फोकस रहेगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निरीक्षण हाइड्रोजन ट्रेन परियोजना के लिए अहम माना जा रहा है। सीसीआरएस निरीक्षण के बाद आगे ट्रायल और संचालन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।