फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   70 patients examined in free mental health camp

Jind News: निशुल्क मानसिक स्वास्थ्य शिविर में 70 मरीजों की जांच

Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
70 patients examined in free mental health camp
02जेएनडी22: ​शिविर में मरीजों की जांच करते हुए डॉ. विवेक गर्ग। स्रोत: आयोजक
जींद। शहर के स्कीम नंबर-6 स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने रविवार को वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक गर्ग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति शिविर में 70 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। शिविर में तनाव, चिंता, अवसाद, घबराहट, अनिद्रा, गुस्सा, चिड़चिड़ापन, नशे की लत, सिरदर्द, माइग्रेन, मिर्गी और बच्चों की पढ़ाई और व्यवहार संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीज पहुंचे। डॉ. नवीन ने कहा कि जिले में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ऐसे शिविर लोगों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। डॉ. विवेक गर्ग ने कहा कि मानसिक बीमारी किसी व्यक्ति की कमजोरी नहीं, बल्कि एक चिकित्सकीय समस्या है, जिसका समय पर इलाज संभव है। उन्होंने कहा कि सामाजिक झिझक के कारण लोग इलाज में देरी करते हैं, जबकि शुरुआती उपचार से बेहतर परिणाम मिलते हैं। उन्होंने बताया कि अगला निःशुल्क शिविर 9 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें पुराने मरीजों का फॉलोअप और नए मरीजों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed