फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Brahma Kumari organization planted trees at Run Star Cricket Academy

Jind News: ब्रह्माकुमारी संस्था ने रन स्टार क्रिकेट अकादमी में लगाए पौधे

Mon, 03 Aug 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Brahma Kumari organization planted trees at Run Star Cricket Academy
फोटो 3 नरवाना। नरवाना के रन स्टार क्रिकेट एकेडमी परिसर में ब्रह्माकुमारीज की बहनें एवं अतिथिगण
नरवाना। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी पौधारोपण अभियान के तहत रविवार को नरवाना में रन स्टार क्रिकेट अकादमी के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामनगर स्थित अकादमी परिसर में विभिन्न प्रजातियों के 100 पौधे लगाए गए। सेवा केंद्र प्रभारी बीके सीमा बहन ने बताया कि ब्रह्माकुमारी संस्था अपनी 90वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में देशभर में 90 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। यदि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है। कार्यक्रम में बीके पूजा बहन, कृषि विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारी कुलदीप शर्मा, रन स्टार क्रिकेट एकेडमी के संचालक एडवोकेट हिमांशु शर्मा, नेहा शर्मा, जीवम, माहिरा, रेवाड़ी से आई महिला तीरंदाजी कोच और बीके दलबीर दलाल सहित अन्य लोगों ने पौधारोपण किया। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज की बहनों ने पौधारोपण अभियान में सहयोग के लिए वन विभाग की सराहना भी की। इसके बाद संस्था की ओर से धर्मगढ़ गांव में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां बीके पूजा बहन, गांव के सरपंच, महिलाओं और बीके दलबीर दलाल ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed