फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Children showcased their talent in various programmes.

Jind News: बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में दिखाई प्रतिभा

Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Children showcased their talent in various programmes.
फोटो 02जेएनडी04-राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रूपगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देते ब
जींद। राजकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय रूपगढ़ में निपुण मिशन हरियाणा के पांच वर्ष होने पर शैक्षणिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा और गणना संबंधी दक्षताओं को बढ़ावा देना था। इस दौरान बच्चों ने हिन्दी पठन, श्रुतलेख, भाषण और कहानी सुनाने जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने शुद्ध उच्चारण, लेखन कौशल और प्रभावशाली प्रस्तुति से शिक्षकों व अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने विद्यालय का निरीक्षण किया और बच्चों की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि निपुण मिशन हरियाणा ने पिछले पांच वर्षों में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि आनंदमय वातावरण में सीखने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं। साथ ही शिक्षकों के नवाचारपूर्ण प्रयासों की भी सराहना की। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी प्रत्येक बच्चे को भाषा और गणना में दक्ष बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed