{"_id":"6a6f8f79d6cda254c3098f94","slug":"youth-should-stay-away-from-drugs-and-bring-positive-change-in-the-society-vice-chancellor-jind-news-c-199-1-sroh1006-157771-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं : कुलपति
विज्ञापन
फोटो 02जेएनडी08-सीआरएसयू में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद कुलपति प्रो. रामपाल सैनी और स्वयंसेवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं के साथ वर्चुअल संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन में एनएसएस स्वयंसेवकों और युवाओं ने भाग लिया।
कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। युवा नशे से दूर रहकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं। एनएसएस समन्वयक डॉ. नवीन लाडवाल ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का उद्देश्य समाज सेवा और सकारात्मक बदलाव लाना है।
उन्होंने स्वयंसेवकों से अपने गांवों और शिक्षण संस्थानों में नशामुक्ति अभियान चलाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान की शुरुआत करते हुए युवाओं को देश की अमृत पीढ़ी बताया और नशे से दूर रहकर विकसित भारत-2047 के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उन्होंने परिवारों से बच्चों के साथ संवाद बनाए रखने और नशे के खिलाफ जागरूक रहने की अपील भी की। अंत में स्वयंसेवकों और कार्यक्रम अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण तथा जन जागरूकता फैलाने की सामूहिक शपथ ली।