{"_id":"69c2d340dabeea2c2e0cb346","slug":"a-businessman-was-cheated-of-rs-93-lakh-in-the-name-of-installing-a-poly-house-jind-news-c-199-1-sroh1006-150478-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पॉली हाउस लगवाने के नाम पर व्यापारी से 93 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पॉली हाउस लगवाने के नाम पर व्यापारी से 93 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। करनाल के एक व्यापारी से पॉली हाउस लगवाने के नाम पर चार लोगों ने 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
करनाल के सेक्टर-3 निवासी व्यापारी गिरीश सहगल ने पुलिस को बताया कि उसकी करनाल फर्म का ऑफिस जींद में भी है। जींद में उसका काम फतेहाबाद जिले का रहने वाला राजबीर देखता है। सिरसा जिले के डबवाली ब्लॉक के आशा खेड़ा गांव निवासी संजय कुमार, संदीप कुमार, राजू राम और मनीराम ने राजबीर से पॉली हाउस लगवाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि वह कुछ पेमेंट अभी देंगे और बाकी सरकार द्वारा सब्सिडी आने के बाद दे देंगे। इस बात पर विश्वास करके खेतों में पॉली हाउस लगाने का काम कर दिया जब उन्हें पता चला कि सरकार ने सब्सिडी की राशि उनके खाते में डाल दी है तो इनसे भुगतान मांगा।
भुगतान के नाम पर इन्होंने अलग-अलग चेक दिए जब उन्होंने बैंक में चेक लगाए तो पता चला कि इन लोगों ने चेक की पेमेंट रुकवा दी है। इनसे कारण पूछा तो झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। जांच अधिकारी सचिन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos