सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   All three accused are undergoing treatment at the Civil Hospital.

Jind News: नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं तीनों आरोपी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
All three accused are undergoing treatment at the Civil Hospital.
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद पकड़े गए घायल तीन बदमाश नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन हैं। तीनों को सोमवार को अदालत में पेश किया जा सकता है।

शनिवार को डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि तीन युवक ईक्कस बाईपास नहर की पटरी के पास खेतों में शराब पी रहे हैं और उनके पास अवैध हथियार हैं। वह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही डिटेक्टिव स्टाफ की टीम एएसआई समरजीत के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों द्वारा किए गए फायर में दो गोलियां एएसआई समरजीत की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगीं जबकि एक गोली पुलिस वाहन में जा लगी। बुलेट प्रूफ जैकेट से एएसआई समरजीत बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए सात राउंड फायर किए। इस दौरान बदमाश भगत निवासी किलोई रोहतक के दाहिने पैर में और अक्षय निवासी ढिगाना जींद के बाएं पैर में गोली लगी। तीसरे आरोपी अंकित निवासी करेला, जींद को भी पैर में चोट आई।
बदमाशों की ओर पांच फायर किए गए थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके से काबू कर नागरिक अस्पताल जींद में भर्ती करवाया। पुलिस ने आरोपियों से एक 32 बोर देसी और एक 32 बोर की विदेशी जीगाना पिस्तौल बरामद की है। इस मामले में एसपी कुलदीप सिंह का कहना है कि आरोपियों का अभी उपचार चल रहा है। फिट होते ही अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed