सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Motocyclist died after hitting a truck

Jind News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Motocyclist died after hitting a truck
विज्ञापन
टोहाना। गांव कन्हड़ी में शनिवार रात सड़क हादसे में जिले के गांव खरड़वाल निवासी शीलू सिंह (36) की मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक के चाचा राजबीर की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की दो बेटियां और एक बेटा है। शीलू शनिवार शाम को बाइक से टोहाना से गांव खरड़वाल जा रहा था। जब वह गांव कन्हड़ी में बाबा सियानाथ मंदिर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और शीलू गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीर तुरंत घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर पवन और एएसआई जोगिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। ट्रक चालक के अनुसार, वह पंजाब के लुधियाना से मुंबई जा रहा था तो खाना खाने के लिए होटल देख रहे थे। इस दौरान यह सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed