{"_id":"6a0a0a4e59b005fbcd05d97e","slug":"villagers-in-baranpur-appeal-to-the-minister-over-the-problem-of-waterlogging-jind-news-c-199-1-jnd1010-153560-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बड़नपुर में जलभराव की समस्या पर ग्रामीणों ने मंत्री से लगाई गुहार, 20 मई तक समाधान के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बड़नपुर में जलभराव की समस्या पर ग्रामीणों ने मंत्री से लगाई गुहार, 20 मई तक समाधान के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरवाना। गांव बड़नपुर में गंदे पानी की निकासी की गंभीर समस्या को लेकर रविवार को पानी निकासी कमेटी के सदस्यों ने कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी से मुलाकात कर तत्काल समाधान की मांग उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले लगभग तीन माह से गांव में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री कृष्ण बेदी ने बीडीपीओ उचाना को निर्देश दिए कि 20 मई तक इस समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और यदि अधिकारी ढिलाई बरतते हैं तो उन्हें तुरंत अवगत कराया जाए।
पानी निकासी कमेटी के महामंत्री नरेश शर्मा के नेतृत्व में रविवार को ग्रामीण मंत्री आवास पहुंचे और स्थिति की विस्तृत जानकारी दी। पूर्व सरपंच डॉ. जोगिंद्र बड़नपुर ने बताया कि गांव की गलियों में लगातार जलभराव रहने से आवागमन बाधित हो गया है और मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
इस दौरान कमेटी सदस्यों ने यह भी आरोप लगाया कि शुक्रवार रात कुछ शरारती तत्वों ने पानी निकासी के लिए बनाए गए बांध को काट दिया जिसके चलते गंदा पानी सुंदरपुरा, बड़नपुर और बद्दौवाला की पेयजल सप्लाई में मिल गया। इससे जलघर में दूषित पानी भर गया।
ग्रामीण सतीश उर्फ तीशा ने मांग की कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए और जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। बैठक में कई ग्रामीण प्रतिनिधि मौजूद रहे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग दोहराई।
बैठक में सुरेश शर्मा, वेद प्रकाश, सुनील, कलवंत, ऋषिराम, राजबीर श्योकंद, अनिल, संदीप शर्मा और सुरेश कामरेड मौजूद रहे।