सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Knowledge of the Vedas is Essential to Guard Against Hypocrites and Fraudulent Gurus: Dr. Ranbir Rathi

पाखंडियों और ठग बाबाओं से बचने के लिए वेदों का ज्ञान जरूरी : डॉ. रणबीर राठी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Knowledge of the Vedas is Essential to Guard Against Hypocrites and Fraudulent Gurus: Dr. Ranbir Rathi
विज्ञापन
जींद। आर्य शहर समाज के तत्वावधान में आयोजित साप्ताहिक वैदिक सत्संग के दौरान हवन यज्ञ का आयोजन हुआ। यह यज्ञ पंडित सुरेश चंद्र शास्त्री द्वारा संपन्न कराया गया, जिसमें राजेंद्र सिंह आर्य, सुदेश आर्या, डॉ. रणबीर राठी आर्य, उर्मिला आर्या, विनीता आर्या और वीना आर्या ने मुख्य यजमान के रूप में आहुति डाली। आर्य शहर समाज के प्रवक्ता डॉ. रणबीर राठी आर्य ने समाज में फैल रहे पाखंड पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आज भोले-भाले लोगों को भविष्य बदलने और मोक्ष दिलाने के नाम पर ढोंगी बाबाओं की ओर से ठगा और शोषित किया जा रहा है जिसे देखकर अत्यंत दुख होता है। उन्होंने याद दिलाया कि स्वामी दयानंद सरस्वती जी ने समाज को इन कुप्रथाओं और पाखंड से जागरूक किया था। डॉ. राठी ने कहा कि ऐसे ठगों से बचने का एकमात्र उपाय आर्य समाज के सत्संगों में भाग लेकर वेदों का सच्चा ज्ञान प्राप्त करना है। कार्यक्रम में संरक्षक अशोक गुलाटी, कर्णदेव शास्त्री, सत्यबंधु और कृष्ण सोनी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed