सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Bhim Award winner Rimpi is grooming new sports talent.

Jind News: भीम अवॉर्ड विजेता रिंपी गढ़ रहीं नई खेल प्रतिभाएं

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhim Award winner Rimpi is grooming new sports talent.
08जेएनडी33: रिंपी। - फोटो : एक साथ जन्मे तीन बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण करतीं चिकित्सक।
विज्ञापन
जींद। नरवाना क्षेत्र के गांव धरौदी की अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल खिलाड़ी रिंपी आज खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। अब भीम अवॉर्ड विजेता रिंपी का पूरा ध्यान नई खेल प्रतिभाओं को तराशने पर है।

कभी भारतीय टीम की कप्तान के रूप में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली रिंपी आज कोच की भूमिका निभाते हुए युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए मेहनत कर रही हैं। रिंपी का नाम हरियाणा की सफल महिला खिलाड़ियों में प्रमुखता से लिया जाता है। साधारण किसान परिवार से निकलकर उन्होंने अपने खेल कौशल के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2014 और 2018 के एशियाई खेलों में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं रिंपी ने कई महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं में देश का प्रतिनिधित्व किया। साउथ एशियन गेम्स और साउथ एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। शानदार प्रदर्शन के कारण उन्हें सात बार भारत की सर्वश्रेष्ठ हैंडबाल खिलाड़ी का सम्मान मिल चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos

खेल उपलब्धियों के आधार पर उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से भीम अवॉर्ड और बेस्ट वुमेन अचीवर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। हालांकि रिंपी मानती हैं कि खिलाड़ियों को तैयार करना किसी पदक जीतने से कम उपलब्धि नहीं है। यही कारण है कि उन्होंने अपने अनुभव को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प लिया है।
अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती के गुर सिखा रहीं रिंपी
वर्तमान में रिंपी नरवाना स्टेडियम में कोच के रूप में सेवाएं दे रही हैं। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग ले रहे हैं। वे खिलाड़ियों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं देतीं बल्कि अनुशासन, फिटनेस और मानसिक मजबूती के गुर भी सिखाती हैं। उनका मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत केवल सही मार्गदर्शन और अवसर की होती है।
रिंपी की नई भूमिका खेल जगत में चर्चा का विषय
रिंपी की यह नई भूमिका खेल जगत में चर्चा का विषय बनी हुई है। एक सफल खिलाड़ी से सफल कोच बनने का उनका सफर युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है। खेल प्रेमियों का मानना है कि जिस तरह रिंपी ने मैदान में देश का गौरव बढ़ाया, उसी तरह उनके शिष्य भी आने वाले समय में प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed