{"_id":"6a2707c1a206a2f3780c340b","slug":"construction-work-on-the-khatu-shyam-temple-is-progressing-rapidly-with-the-support-of-devotees-jind-news-c-199-1-sroh1006-154762-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्रद्धालुओं के सहयोग से खाटू श्याम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्रद्धालुओं के सहयोग से खाटू श्याम मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना। प्राचीन शिव मंदिर परिसर में 5100 गज भूमि पर भव्य खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्याम भगतों की ओर से चंदा भी एकत्रित मंदिर निर्माण को लेकर किया जा रहा है। मंदिर निर्माण समिति के अनुसार खाटू श्याम मंदिर को भव्य एवं आकर्षक स्वरूप दिया जाएगा जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजनों के लिए एक प्रमुख स्थल उपलब्ध होगा।
निर्माण कार्य लगातार प्रगति पर है और समिति का प्रयास है कि इसे निर्धारित समय में पूर्ण किया जाए। समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में भविष्य में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम, भजन संध्या और सामाजिक सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
मंदिर निर्माण के लिए क्षेत्रवासियों, श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं से आर्थिक सहयोग की अपील की गई है। समिति का कहना है कि जनसहयोग से ही इस भव्य धार्मिक परियोजना को साकार किया जा सकेगा। अनेक श्रद्धालु अपनी श्रद्धा अनुसार सहयोग राशि देकर मंदिर निर्माण में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने विश्वास जताया कि खाटू श्याम मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आस्था को नई ऊर्जा मिलेगी तथा दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचेंगे। मंदिर निर्माण समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अपनी सामर्थ्य अनुसार तन, मन और धन से सहयोग करने का आह्वान किया है ताकि यह भव्य मंदिर शीघ्र तैयार होकर श्रद्धालुओं के लिए समर्पित किया जा सके।

Trending Videos