{"_id":"6a27077a00b715178e0c1ae4","slug":"deliberations-on-social-reform-at-jat-dharamshala-jind-news-c-199-1-sroh1006-154761-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जाट धर्मशाला में समाज सुधार पर मंथन, कुरुक्षेत्र में सर्वखाप चिंतन शिविर 12 जून से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जाट धर्मशाला में समाज सुधार पर मंथन, कुरुक्षेत्र में सर्वखाप चिंतन शिविर 12 जून से
विज्ञापन
08जेएनडी22-जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उचाना। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र स्थित जाट धर्मशाला में 12 से 14 जून तक तीन दिवसीय उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर होगा। जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. कृष्ण श्योकंद ने बताया कि यह आयोजन समाज सुधार, सामाजिक जागरूकता तथा समसामयिक विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श के उद्देश्य से किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय इस महापंचायत एवं चिंतन शिविर में शिक्षा, युवाओं का भविष्य, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक कुरीतियों का उन्मूलन, किसान हित, रोजगार, नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, गौ-संवर्धन, सामाजिक समरसता, ग्रामीण विकास और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अलग-अलग सत्रों में चर्चा की जाएगी। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, शिक्षाविद, कानूनविद, किसान नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रबुद्धजन अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे।
डॉ. श्योकंद ने कहा कि कार्यक्रम में उत्तर भारत की विभिन्न खापों के प्रतिनिधियों के अलावा सेवानिवृत्त न्यायाधीश, कानूनविद, बार काउंसिल एवं जिला बार एसोसिएशन के सदस्य, किसान संगठन, संत समाज, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाएं, आर्य समाज, छात्र संगठन, महिला संगठन, युवा संगठन, सर्व कर्मचारी संघ, सरपंच एवं नंबरदार संगठन, चिकित्सक तथा विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
यह उत्तर भारत सर्वखाप महापंचायत एवं चिंतन शिविर समाज को नई दिशा देने तथा वर्तमान चुनौतियों पर सामूहिक विचार-विमर्श का एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। शिक्षा, युवा शक्ति, महिला सशक्तिकरण, किसान हित और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर होने वाली चर्चाएं समाज के भविष्य को मजबूत आधार प्रदान करेंगी।

Trending Videos