{"_id":"6a270757e7f5532d740b238b","slug":"newly-elected-office-bearers-took-the-oath-and-pledged-to-carry-forward-the-spirit-of-service-jind-news-c-199-1-sroh1009-154775-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ\nसेवा संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ सेवा संस्कार को आगे बढ़ाने का संकल्प
विज्ञापन
08जेएनडी35: दायित्व ग्रहण समारोह में मौजूद शाखा के सदस्य। स्रोत: संगठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। भारत विकास परिषद की सोमनाथ शाखा का प्रथम दायित्व ग्रहण व शपथ ग्रहण समारोह लेमन ट्री होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद हरियाणा मध्य प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जिंदल और प्रांतीय उपाध्यक्ष रामचरण सिंगला रहे।
दोनों अतिथियों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश ग्रोवर एवं कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। प्रांतीय उपाध्यक्ष रामचरण सिंगला ने सदस्यों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
प्रांतीय अध्यक्ष दीपक जिंदल ने सचिव शिवकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेश अत्री, संस्कार संयोजक बी.एस. गर्ग, पर्यावरण संयोजक संदीप गोसाई, सेवा संयोजक जसवीर सिंह और संपर्क संयोजक डॉ. रवींद्र गोयल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए सेवा, संस्कार और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
दीपक जिंदल ने कहा कि भारत विकास परिषद केवल एक संगठन नहीं, बल्कि आदर्श जीवनशैली का माध्यम है। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए दिखावे से दूर रहकर संस्कारों और निस्वार्थ सेवा की भावना के साथ कार्य करना आवश्यक है।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेश ग्रोवर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सोमनाथ शाखा परिषद के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और सेवा कार्यों में नई पहचान स्थापित करने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर शाखा के संरक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्ता गंगापुत्रा ने अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद किया।

Trending Videos