{"_id":"69cabe6c6da9e32da8090fdd","slug":"budget-estimated-income-of-crore-and-expenditure-of-crore-jind-news-c-199-1-sroh1009-150805-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजट : 98. 83 करोड़ रुपये आय और 85.84 करोड़ के व्यय का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजट : 98. 83 करोड़ रुपये आय और 85.84 करोड़ के व्यय का अनुमान
विज्ञापन
30जेएनडी10: नगर परिषद कार्यालय में वित्त वर्ष के बजट को लेकर योजना बनाते हुए अधिकारी। स्रोत :
विज्ञापन
जींद।
चेयरपर्सन डॉ. अनुराधा सैनी की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा करते हुए इसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। नगर परिषद ने आगामी वित्त वर्ष में 98.83 करोड़ रुपये की आय और 85.84 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान जताया है।
चेयरपर्सन ने बताया कि परिषद को प्रॉपर्टी टैक्स से 10.72 करोड़ रुपये, स्टांप ड्यूटी से आठ करोड़ रुपये और किराये से 2.88 करोड़ रुपये की आय का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा सीएफएसी से 20.69 करोड़ रुपये और एसएफसी से 44.21 करोड़ रुपये की ग्रांट मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली बढ़ाने के लिए शहरवासियों को जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों की समस्याएं रखीं। इस पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र दून ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने एक माह के भीतर हाउस की अगली बैठक बुलाने की भी बात कही।
चेयरपर्सन ने बताया कि पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जींद पहुंचेंगे और रैली के दौरान शहर के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। इसके लिए नगर परिषद की ओर से विभिन्न मांगें भी भेजी गई हैं।
बैठक में सभी पार्षद, कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी, सफाई अधिकारी नीलम समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। चेयरपर्सन ने कहा कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने लोगों से स्वच्छता के प्रति जागरूक होकर नगर परिषद का साथ देने की अपील की।
चेयरपर्सन ने पिछले चार साल के गिनाए विकास कार्य
चेयरपर्सन ने कहा कि पिछले चार वर्षों में सभी वार्डों में व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं। गलियों, सड़कों, नालों, पार्कों और चौकों के निर्माण व सुंदरीकरण को प्राथमिकता दी गई है। पार्कों में वॉटर हार्वेस्टिंग, झूले और ओपन जिम जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। गलियों के निर्माण में सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखा गया है। शहर में कबीर चौक, विश्वकर्मा चौक, महाराजा अग्रसेन चौक और बाबा बंदा सिंह बहादुर चौक सहित कई स्थानों का निर्माण किया गया है जबकि कुछ परियोजनाएं प्रगति पर हैं। गुरु तेग बहादुर द्वार का निर्माण किया जा चुका है और अन्य द्वारों का कार्य जारी है।
इन योजनाओं के प्रस्ताव सरकार को भेजे
नगर परिषद ने शहर में बर्ड टावर, रोहतक रोड पर जींद द्वार, पालिका बाजार के आधुनिकीकरण, सड़क चौड़ीकरण और ट्रैफिक लाइट लगाने जैसी योजनाओं के प्रस्ताव सरकार को भेजे हैं। इसके अलावा 20-25 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की मंजूरी मिलने पर जल्द कार्य शुरू किए जाएंगे।
Trending Videos