फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Chief Minister presented Leadership Award to CRSU student Tanu

Jind News: सीआरएसयू की छात्रा तनु को मुख्यमंत्री ने दिया लीडरशिप अवॉर्ड

Wed, 29 Jul 2026 02:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister presented Leadership Award to CRSU student Tanu
28जेएनडी17: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तनु को सम्मानित करते हुए। स्रोत: सीआरएसयू
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय की इतिहास विभाग की छात्रा तनु को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य स्तरीय लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया। यह सम्मान पिंजौर स्थित एचएमटी सेब मंडी में हरियाणा वन विभाग द्वारा आयोजित युवा संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 21 विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से चयनित 210 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्पण और प्रेरक व्यक्तित्व के आधार पर केवल दो विद्यार्थियों को लीडरशिप अवार्ड के लिए चुना गया, जिनमें सीआरएसयू की छात्रा तनु भी शामिल रहीं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कार्यक्रम के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण किया और युवाओं से संवाद करते हुए पर्यावरण संरक्षण, नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त प्रत्येक युवा कम से कम 100 अन्य युवाओं को जागरूक करे और जीवन के हर महत्वपूर्ण अवसर पर एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) राम पाल सैनी ने छात्रा तनु को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि के साथ-साथ विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, संस्कारयुक्त शिक्षा और युवा नेतृत्व निर्माण की परंपरा का भी प्रमाण है। उन्होंने विश्वास जताया कि तनु की सफलता अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed