फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewerage overflow turns Budha Baba Basti's street into a pond

Jind News: सीवरेज ओवरफ्लो से बूढ़ा बाबा बस्ती की गली बनी तालाब

Wed, 29 Jul 2026 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sewerage overflow turns Budha Baba Basti's street into a pond
गंदे पानी से लबालब भरी पड़ी गली02  : संवाद 
कंडेला। शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित बूढ़ा बाबा बस्ती की गली नंबर-6 में सीवरेज लाइन लीकेज और ओवरफ्लो की समस्या से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। लंबे समय से गली में सीवरेज का गंदा पानी जमा होने के कारण पूरी गली तालाब का रूप ले चुकी है।
विज्ञापन

जलभराव और बदबू से परेशान लोगों में जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के प्रति भारी रोष है। कॉलोनीवासियों का कहना है कि गली में लगातार गंदा पानी भरा रहने से दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे डेंगू, मलेरिया सहित अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। कॉलोनीवासी चांदतारी ने बताया कि गली में भरे सीवरेज के गंदे पानी के कारण उनका दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। हालात इतने खराब हैं कि रिश्तेदारों ने भी उनके घर आना बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय नेता वोट मांगने के लिए घर-घर पहुंचते हैं, लेकिन जीतने के बाद क्षेत्र की समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप और सोनू ने बताया कि वह कई बार संबंधित पार्षद और नगर परिषद के अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। बिना बारिश के भी गली में हर समय गंदा पानी भरा रहता है जिससे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सीवरेज लाइन की मरम्मत कर जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने के साथ आगामी चुनावों का बहिष्कार करने पर मजबूर होंगे।

वर्जन
दो दिनों से विभाग की टीम मौके पर काम कर रही है। सीवरेज समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है और लोगों को शीघ्र राहत दिलाई जाएगी। -अमित अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article