फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Dr. Seema Malik became the President of Inner Wheel Club Jind.

Jind News: इनरव्हील क्लब जींद की अध्यक्ष बनीं डॉ. सीमा मलिक

Wed, 29 Jul 2026 02:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Dr. Seema Malik became the President of Inner Wheel Club Jind.
28जेएनडी24: डॉ. सीमा मलिक इन्नर व्हील क्लब की प्रधान अपनी टीम के साथ। स्रोत: क्लब
जींद। इनरव्हील क्लब जींद के सत्र 2026-27 की नई कार्यकारिणी का इंस्टॉलेशन समारोह शहर के उत्सव होटल में आयोजित किया गया। समारोह में डॉ. सीमा मलिक ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। कार्यक्रम में रोटरी क्लब जींद के प्रधान नितिन जिंदल और सचिव मनोज शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक सेवा, महिला सशक्तीकरण और जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। नई कार्यकारिणी में मीना सैनी ने वाइस प्रेसिडेंट, डॉ. परमिंदर करवाल ने सचिव, डॉ. सीमा रघुवंशी ने कोषाध्यक्ष, शालू शर्मा ने आईएसओ और दीप्ति गुप्ता ने ऑडिटर का पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

क्लब में तीन नए सदस्यों का भी स्वागत किया गया। मीना ढुल, पूजा बंसल और सुनीता बंसल ने इनरव्हील क्लब की सदस्यता ग्रहण की। क्लब की सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए सफल एवं सक्रिय कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। समारोह में क्लब की वरिष्ठ सदस्य प्रेम दलाल, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक वंदना गुप्ता, सरोज गर्ग और ऊषा बंसल ने नई टीम को आशीर्वाद देते हुए सेवा कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विनोद कटवाल, पूजा मुद्गिल, डॉ. मोनिका जैन, पूनम अहलावत, अनीता सैनी, अनीता ओहलयान, बिंदु गुप्ता और अन्नू गोयल मौजूद रहीं। मुख्यातिथियों ने डॉ. सीमा मलिक और उनकी टीम को बधाई देते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने की शुभकामनाएं दीं।

डॉ. सीमा मलिक ने कहा कि उनका पूरा कार्यकाल अंतरराष्ट्रीय थीम बढ़ो और फलो-फूलो को समर्पित रहेगा। क्लब महिला सशक्तीकरण, जरूरतमंद परिवारों की सहायता, बाल शिक्षा को बढ़ावा, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग तथा वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान जैसे सामाजिक सरोकारों पर विशेष रूप से कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed