फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Hydrogen train proves loss-making venture Spends 90,000 daily on gas but earns only 7,000; inaugurated by PM

घाटे का सौदा बनी हाइड्रोजन ट्रेन: रोज 90 हजार की गैस खर्च कर कमा रही सिर्फ 7 हजार, PM ने दिखाई थी हरी झंडी

Wed, 29 Jul 2026 11:04 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 29 Jul 2026 11:04 AM IST
सार

हाइड्रोजन ट्रेन में जींद की तरफ से सोनीपत जाने वाले यात्रियों की आंकड़ा 50 के पार नहीं हुआ है। हालांकि सोनीपत से जींद की तरफ आने वाले यात्रियों की संख्या 100 के पार हो जाती है। वहीं, 100 से 120 के लगभग यात्री जींद से सोनीपत के बीच आने वाले स्टेशनों पर उतरते और चढ़ते हैं।

विज्ञापन
Hydrogen train proves loss-making venture Spends 90,000 daily on gas but earns only 7,000; inaugurated by PM
रेलवे जंक्शन पर खड़ी हाइड्रोजन ट्रेन। - फोटो : संवाद

विस्तार

देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर सुचारू रूप से दौड़ रही है। हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में रोजाना 80 से 90 हजार रुपये की गैस खर्च हो रही है जबकि टिकटों से होने वाली आय लगभग सात हजार रुपये ही है। यानी ट्रेन की कमाई के मुकाबले संचालन खर्च करीब 12 गुना अधिक है।

विज्ञापन


रेलवे के अनुसार, हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन में प्रति किलोमीटर लगभग 500 रुपये का खर्च आ रहा है। जींद से सोनीपत के बीच ट्रेन की दूरी 160 किलोमीटर है। केवल हाइड्रोजन गैस पर ही प्रतिदिन लगभग 80 से 90 हजार रुपये खर्च हो रहे हैं। इसके अलावा ट्रेन के रखरखाव, तकनीकी निगरानी, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य परिचालन खर्च भी अलग से शामिल हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 जुलाई को जींद रेलवे स्टेशन से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसके बाद से ट्रेन का नियमित संचालन किया जा रहा है। रेलवे की तकनीकी टीमें ट्रेन की गति, ईंधन खपत, सुरक्षा प्रणाली और परिचालन क्षमता की लगातार निगरानी कर रही हैं। ट्रेन प्रतिदिन सुबह 7:40 बजे जींद रेलवे स्टेशन से सोनीपत के लिए रवाना होती है। ट्रेन में अब तक 307 यात्री सफर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में जींद से रवाना हुए यात्रियों का आंकड़ा

तारीख                यात्री
18 जुलाई            22
19 जुलाई            25
20 जुलाई            30
21 जुलाई            32
22 जुलाई            37
23 जुलाई            42
24 जुलाई            रखरखाव के लिए शकूरबस्ती ले जाया गया।
25 जुलाई            20
26 जुलाई            27
27 जुलाई            32
28 जुलाई            40

जींद की बजाय सोनीपत की तरफ से ज्यादा सफर कर रहे यात्री
हाइड्रोजन ट्रेन में जींद की तरफ से सोनीपत जाने वाले यात्रियों की आंकड़ा 50 के पार नहीं हुआ है। हालांकि सोनीपत से जींद की तरफ आने वाले यात्रियों की संख्या 100 के पार हो जाती है। वहीं, 100 से 120 के लगभग यात्री जींद से सोनीपत के बीच आने वाले स्टेशनों पर उतरते और चढ़ते हैं। ट्रेन में अब तक 307 यात्री सफर कर चुके हैं।


नए सात बने हैं एमएसटी
हाइड्रोजन ट्रेन शुरू होने से पहले जींद-सोनीपत रूट पर 90 मासिक सीजन टिकट (एमएसटी) बने हुए थे। ट्रेन के संचालन के बाद सात नए एमएसटी और जारी किए गए हैं। यह एमएसटी धारक सोनीपत रोजाना कारोबार के सिलसिले में आवागमन करते हैं। इससे संकेत मिलता है कि नियमित यात्रियों की संख्या में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।

अधिकारी के अनुसार
अभी एमएसटी में खास इजाफा नहीं हुआ है। धीरे-धीरे एमएसटी की संख्या भी बढ़ जाएगी। -धीरज बुटानी, वाणिज्यिक अधीक्षक, जींद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed