जींद। सफीदों उपमंडल के गांव कलावती में जिला प्रशासन का रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के समक्ष 50 से अधिक शिकायतें रखीं। इनमें से अधिकांश का निपटारा डीसी ने मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान डीसी ने कुश्ती की नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट काजल, स्टेट सिल्वर मेडलिस्ट मुस्कान और नृत्य में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली कोमल को सम्मानित किया।
डीसी ने लोक निर्माण विभाग, जन स्वास्थ्य, सिंचाई और बिजली विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़ी समय-सीमा निर्धारित की गई।
डीसी ने कहा कि इन कार्यक्रमों की निगरानी स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर अधिकारी अपनी कार्यकुशलता के आधार पर जिम्मेदारी तय करे।
ग्राम पंचायत ने गांव के विकास के लिए खेल स्टेडियम, स्कूल में सोलर प्लेट्स और फिरनी पक्की करने जैसी मांगें रखीं जिन्हें डीसी ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर एडीसी प्रदीप कुमार, एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, सीटीएम मोनिका रानी सहित विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।