{"_id":"69cabeb3b137c876ac04e39a","slug":"demand-raised-in-electricity-court-to-relocate-faulty-transformers-and-lines-jind-news-c-199-1-sroh1006-150797-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बिजली अदालत में की खराब ट्रांसफार्मर व लाइनों को स्थानांतरित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बिजली अदालत में की खराब ट्रांसफार्मर व लाइनों को स्थानांतरित करने की मांग
विज्ञापन
30जेएनडी05-अकालगढ़ में बिजली अदालत में समस्या सुनते अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा। स्रोत कर्मचार
विज्ञापन
जींद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की तरफ से सोमवार को अकालगढ़ में आयोजित बिजली अदालत में अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने बिजली संबंधित समस्याएं सुनीं। इसमें बिजली लाइनों को स्थानांतरित करना, वोल्टेज समस्या, खराब ट्रांसफार्मर की समस्याएं जैसी समस्याएं आई।
अधीक्षण अभियंता ने लाइन शिफ्टिंग, खराब ट्रांसफार्मर बदलने जैसी समस्याओं को उपमंडल अधिकारी अशोक कुमार को समाधान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली लाइनों को स्थानांतरण करने और सोलर कनेक्शनों जैसी समस्याओं को भी निश्चित समय अवधी में समाधान करने के निर्देश दिए।
अधीक्षण अभियंता एमएल सुखीजा ने कहा कि गांव में पुराने बिजली के पोल और तारों को बदलकर नए पोल व तार लगाकर पर्याप्त बिजली सुविधा दे रहे हैं। जिन गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव योजना का कार्य पूरा किया जा चुका है, वहां अधिक से अधिक समय 22 से 23 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है।
उप शहरी सब डिवीजन के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य चल रहा है। कहीं पर पूरा भी कर लिया गया है।
बिजली के हादसों पर लगेगी रोक
सुखीजा ने बताया कि सभी गांवों में म्हारा गांव जगमग गांव का कार्य पूरा हो जाएगा तो बिजली के हादसों पर रोक लगेगी। ग्रामीणों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिलेगी और उन्हें बिजली की किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का भी लाभ लेने के लिए प्रेरित किया व स्कीम के बारे में पूरी जानकारी दी।
बिजली चोरी न करने के लिए किया प्रेरित
अधीक्षण अभियंता ने उपभोक्ताओं को बिजली चोरी न करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बिजली चोरी करना एक दंडनीय अपराध हैं और जो भी व्यक्ति बिजली चोरी करते हैं तो उसके खिलाफ बिजली एवं सिंचाई थाना में मामला दर्ज करवाकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जुर्माना लगाया जाएगा। जुर्माना न भरने की सूरत में उन्हें जेल भी हो सकती है।
Trending Videos