सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Devotees worshipped Goddess Chandraghanta at the sacred Shaktipeeth, Mata Jayanti Devi Temple.

Jind News: सिद्ध शक्तिपीठ माता जयंती देवी मंदिर में भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा

संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped Goddess Chandraghanta at the sacred Shaktipeeth, Mata Jayanti Devi Temple.
21जेएनडी25: मां चंद्रघंटा की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत पूजारी
विज्ञापन
जींद। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के तीसरे दिन शनिवार को सिद्ध शक्तिपीठ माता जयंती देवी मंदिर में मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की विशेष पूजा-अर्चना की गई। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया।
Trending Videos


हाथों में पूजा की थाली, नारियल और चुनरी लिए भक्त लंबी कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पूरा मंदिर परिसर जय माता दी और मां जयंती देवी की जय के जयकारों से गुंजायमान रहा। मंदिर के मुख्य पुजारी के सानिध्य में आज मां चंद्रघंटा का विशेष श्रृंगार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वर्ण मुकुट और सुगंधित पुष्पों से सजी माता की प्रतिमा अत्यंत दिव्य और मनमोहक लग रही थी। सुबह की मुख्य आरती के दौरान श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण और परिवार की सुख-शांति के लिए प्रार्थना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed