सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Employees furious over flaws in e-procurement and Meri Fasal Mera Byora portals

Jind News: ई-खरीद व मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की खामियों पर भड़के कर्मचारी

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Employees furious over flaws in e-procurement and Meri Fasal Mera Byora portals
24जेएनडी12: शहर की अनाजमंडी में विरोध प्रदर्शन करते हुए मार्केट कमेटी के सदस्य। स्रोत : कर्मचार - फोटो : टूंडला -फिरोजाबाद हाईवे पर हादसे के बाद मौके पर मौजूद ट्रैक्टर ट्रॉली सवार श्रद्धालु महिलाएं संवाद
विज्ञापन
जींद। मार्केट कमेटी जींद के कर्मचारियों ने मंगलवार को ई-खरीद पोर्टल व मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल में आ रही खामियों के विरोध में रोष प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पोर्टल की तकनीकी समस्याओं का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
Trending Videos

मार्केट कमेटी सचिव संजीव जांगड़ा ने कहा कि बिना उचित जांच के सीधे एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है जो पूरी तरह अनुचित है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि यदि किसी किसान ने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाया है तो मार्केट कमेटी गेट पास जारी करने से मना नहीं कर सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं बिना रजिस्ट्रेशन के किसी भी स्थिति में एक दाने का भी गेट पास काटना नियमों के खिलाफ है। इसके बावजूद पोर्टल की खामियों के चलते कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मंडी बोर्ड के कर्मचारी पूरी निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। पर्याप्त स्टाफ की कमी के बावजूद फील्ड स्टाफ दिन-रात मेहनत कर ओवरटाइम के जरिए सरकार के लक्ष्यों को पूरा करता है।
इसके बावजूद कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कर्मचारियों ने सरकार से मांग की कि पोर्टल और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को जल्द दुरुस्त किया जाए। साथ ही किसी भी कर्मचारी या अधिकारी पर पुलिस कार्रवाई से पहले विभागीय जांच सुनिश्चित की जाए। यदि जांच में दोष सिद्ध हो तभी आगे की कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मंडियों में सीजन के दौरान पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed