सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers' voice will be raised only by organizing themselves: Naveen Kumar

संगठित होकर ही किसानों की आवाज होगी बुलंद : नवीन कुमार

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers' voice will be raised only by organizing themselves: Naveen Kumar
02सफीदों: बैठक में मौजूद किसान नेता व नवनियुक्त पदाधिकारी। यूनियन 
विज्ञापन
सफीदों। भारतीय किसान यूनियन की बैठक सरना खेड़ी गांव में किसान नेता नवीन कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की समस्याओं को उठाने और संगठन को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। किसानों से जुड़े अहम मुद्दों जैसे फसल के उचित दाम, खाद-बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था और सरकारी नीतियों के प्रभाव पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

किसान नेता नवीन कुमार ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब वह संगठित होकर अपनी आवाज बुलंद करें। संगठन के नेताओं ने किसानों को जागरूक रहने और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान सरना खेड़ी गांव की कमेटी का गठन किया गया। इसमें संरक्षक के पद पर जागे राम, प्रधान ओमबीर शर्मा, संगठन मंत्री मनीष, प्रैस प्रवक्ता सुभाष, खजांची विजय, उप प्रधान सुशील शर्मा, सचिव पवन सिंह, सहयोगी संदीप को चुना गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर बारू राम, छाजू राम, नफे सिंह, बलबीर सिंह, जयपाल, संजय राणा, दिलबाग फौजी, गौरव मलिक, गांव खातला प्रधान दिलबाग सिंह और विक्रमजीत सिंह ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी को गंभीरता से निभाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि वह गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक करेंगे और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed