सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Players displayed their strength in the 400 and 800 meter races and Kabaddi competition at CRSU.

Jind News: सीआरएसयू में 400 व 800 मीटर दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their strength in the 400 and 800 meter races and Kabaddi competition at CRSU.
23जेएनडी15: सीआरएसयू में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से 400 मीटर व 800 मीटर दौड़ और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्देश्य जीत-हार तय करना नहीं बल्कि खिलाड़ियों में खेल भावना, आपसी भाईचारा और स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राम पाल सैनी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस केवल खिलाड़ियों का नहीं, बल्कि प्रत्येक खेल प्रेमी का उत्सव है। खेल व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास का सशक्त माध्यम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. सीमा गुप्ता ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की आधारशिला हैं। नियमित खेल गतिविधियों से आत्मविश्वास, अनुशासन और सकारात्मक सोच का विकास होता है।
खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने कहा कि ओलंपिक आंदोलन विश्व में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। वहीं, यूटीडी स्पोर्ट्स के इंचार्ज डॉ. अतुल सहारण ने कहा कि खेल जीवन में संघर्ष करने और लक्ष्य प्राप्त करने की प्रेरणा देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान खिलाड़ियों ने स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। अंत में सभी प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed