{"_id":"6a3ad20989cd5600160876a3","slug":"strict-action-against-illegal-drinking-water-connections-in-bhana-brahman-if-improvements-are-not-made-within-seven-days-the-connections-will-be-cut-jind-news-c-199-1-sroh1009-155571-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: भाना ब्राह्मण में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर सख्ती, सात दिन में सुधार नहीं किया तो कटेंगे कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: भाना ब्राह्मण में अवैध पेयजल कनेक्शनों पर सख्ती, सात दिन में सुधार नहीं किया तो कटेंगे कनेक्शन
विज्ञापन
23जेएनडी17: भाना ब्राह्मण में ग्रामीणों को जागरूक करते हुए विभाग के सदस्य। स्रोत : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नरवाना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने जल संरक्षण अभियान के तहत गांव भाना ब्राह्मण में अवैध और नियमों के विपरीत लगे पेयजल कनेक्शनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सात दिन के भीतर खामियां दूर नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की चेतावनी दी है।
अभियान के दौरान 17 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। कनिष्ठ अभियंता कुशल पाल के निर्देशन और बीआरसी सुरेंद्र कुमार के नेतृत्व में गांव में सात दिवसीय जल संरक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान टीम ने घर-घर जाकर 123 परिवारों का सर्वे किया और लोगों को जल संरक्षण और पेयजल के सही उपयोग के प्रति जागरूक किया।
कर्मचारियों को निर्देश दिए गए कि अंतिम घर तक पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। कनिष्ठ अभियंता कुशल पाल ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं ने नियमों के अनुसार कनेक्शन नहीं लिए हैं या जिनके नलों पर गेट वाल्व नहीं लगे हैं, उन्हें सात दिन का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन
खुले नलों पर टेप लगाने और पानी की बर्बादी रोकने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया गया। एक ऐसा कनेक्शन भी मिला। जिसमें गेट वाल्व नहीं था और पाइप गंदी नाली से होकर गुजर रहा था। उसे भी नोटिस जारी कर निर्धारित समय में सुधार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजर नवीन, प्लंबर-फिटर और पंप ऑपरेटर भी मौजूद रहे।
टीमें घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच कर रहीं
कार्यकारी अभियंता रणधीर मताना ने कहा कि जिलेभर में जल संरक्षण अभियान चलाकर उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है। विभाग की संयुक्त टीमें घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही हैं।
बाक्स
जल जीवन मिशन की सफलता तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति पानी की बचत को अपनी जिम्मेदारी समझे। -सुरेंद्र कुमार बीआरसी