सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Food and Supplies Department Raids Safidon; Five Domestic Gas Cylinders Seized

Jind News: सफीदों में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की छापेमारी, पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Food and Supplies Department Raids Safidon; Five Domestic Gas Cylinders Seized
17जेएनडी11: सफीदों में खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम जांच करते हुए। स्रोत प्रशासन
विज्ञापन
जींद। खाद्य एवं पूर्ति विभाग की टीम ने सफीदों शहर में छापेमारी कर पांच घरेलू गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। टीम ने पुराना बस अड्डा, खानसर चौक, मेन बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यवसायिक उपयोग पर कार्रवाई की।
Trending Videos

खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी मोहित भाटिया ने बताया कि घरेलू गैस सिलिंडर केवल घरेलू उपयोग के लिए निर्धारित हैं लेकिन कुछ स्थानों पर इन्हें व्यावसायिक गतिविधियों में इस्तेमाल किया जा रहा है जो नियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को विभाग की ओर से सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान टीम ने होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर घरेलू गैस सिलिंडरों का उपयोग करते पाए जाने पर संचालकों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई गई।
गैस एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की कमी की स्थिति उत्पन्न न हो। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे घरेलू गैस सिलिंडर का उपयोग केवल घरेलू कार्यों के लिए ही करें और किसी भी प्रकार के दुरुपयोग से बचें। प्रशासन का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करना तथा नियमों की पालना करवाना है। इस अवसर पर उनके साथ निरीक्षक अभिनव, डीईओ सुमित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed